DELHI : दिल्ली में कोरोना संक्रमित महिला का पति चिल्लाता रहा, किंतु बेबस एल एनजेपी अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि उनके यहां बेड (hospital Covid beds ) खाली नहीं है। ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली को लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल (LNJP Hospital) में गुरुवार को देखने को मिला जब वहां सैकड़ों एंबुलेंस और निजी वाहनों का रेला लगा दिखाई दिया। इन वाहनों में कोरोना के गंभीर मरीज थे, जिनके तीमारदार अस्पताल प्रबंधन से उनके मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती करने की मिन्नतें करते रहे।
Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा
बीवी को बाइक पर बैठाकर अस्पताल पहुंचा
इन्हीं में से एक असलम था, जो अपनी बीवी रूबी खान को बाइक पर बैठाकर अस्पताल लेकर पहुंचा। उसकी पत्नी को तीन अस्पतालों में भर्ती करने से मना कर दिया गया। लाचार असलम अस्पताल के स्टॉफ से गिड़गिड़ाता रहा कि उसकी बीवी को भर्ती कर लिया जाए, वरना वो मर जाएगी। LNJP Hospital कोरोना के मरीजों का इलाज (Covid treatment) करने वाले देश का सबसे बड़ा केंद्र है। अस्पताल के बाहर कुछ ऐसे तीमारदार भी मिले, जिनका कहना है कि उनके मरीज की कोरोना रिपोर्ट (Corona Positive) निगेटिव आई है, फिर भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उनके मरीजों का ऑक्सीजन स्तर गिरता ही चला जा रहा है।
Read More :MLC संतोष सिंह के पुत्र और मुजफ्फरपुर जंक्शन के पूर्व DCI की कोरोना से मौत




