spot_img

हनीमून पर पति ने बनाया अश्लील वीडियो, कर रहा था ब्लैकमेल, फिर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • फांसी के फंदे पर झूल कर की खुदकुशी
  • हैवान पति ने हनीमून पर बनाया था पत्नी का अश्लील वीडियो
  •  दहेज के लिए कर रहा था ब्लैकमेल
  • दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

HARIYANA : एक एनआरआई पति की हैवानियत पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसे मजबूर होकर मौत को गले लगाना पड़ा। घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है। वहां एक नवविवाहिता ने पति की हैवानियत से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली। मामले का खुलासा होने पर लोग सन्न रह गए। NRI पति ने नवविवाहिता पत्नी को हनीमून पर ले जाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। उसके बाद उसको उसी अश्लील वीडियो से अपनी पत्नी को ब्लैकमेल किया और दहेज की मांग की। कार और मकान खरीदने के नाम पर पैसे की डिमांड करने लगा। इससे तंग आकर नवविवाहिता फांसी लगाने के लिए मजबूर हुई।

इसे भी पढ़ें :तेरे जैसा यार कहां…तड़पते दोस्त के लिए 1400km का सफर तय कर लाया ऑक्सीजन

इसी साल 15 मार्च को हुई थी मेघा और अचल की शादी

मृतका के पिता का कहना है कि 15 मार्च 2021 को ही उनकी बेटी मेघा की शादी फरीदाबाद के सेक्टर 15 के रहने वाले अचल के साथ हुई थी। अचल अमेरिका में रहता था और शादी के बाद उसने उनकी बेटी को अमेरिका में ही रखने के सपने दिखाए थे।

इसे भी पढ़ें :कोरोना के दूसरी लहर का कहर के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी….

आरोपी को मिले फांसी की सजा

मृतका के पिता ने बताया कि बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले उसके पति ने  डेढ़ महीने में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद पति की हैवानियत से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। अब वे चाहते हैं कि जिस प्रकार से उनकी बेटी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है ,उसी प्रकार से आरोपी पति को भी फांसी लगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला- सामान्य Oxygen लेवल वाले संक्रमित को जेनरल वार्ड में करें शिफ्ट

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृतका मेघा के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास ,ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...