spot_img
spot_img
spot_img

पति ‘कैमरामैन’, पत्नी कमा रही करोड़ों… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: पति ‘कैमरामैन’, पत्नी कमा रही करोड़ों… रेडियो के क्षेत्र से अपनी शुरुआत करने वाली Supercar Blondie आज सोशल मीडिया की बड़ी स्‍टार हैं। उनका असली नाम एलेक्‍स हिरशी (Alex Hirschi) है।  उनके तमाम सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर कुल 7 करोड़ से ज्‍यादा फॉलोअर हैं।

Supercar Blondie दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव इन्फ्लुएंसर के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं।  वह कारों के रिव्यू से जुड़े वीडियो अलग-अलग अंदाज में पेश करती हैं। वीडियोज में वह दुनिया की सबसे महंगी कारें ड्राइव करती भी दिखती हैं। वहीं, कारों के स्टंट से जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती हैं।

फेसबुक पर उनके वीडियो को महज कुछ समय के अंदर करोड़ों व्‍यूज मिलते हैं। फेसबुक पर अकेले उनके 4 करोड़ से ज्‍यादा फॉलोअर हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके 1 करोड़ के करीब फॉलोअर हैं। खास बात है कि वह सोशल मीडिया स्‍टार बनने से पहले सामान्‍य रेडियो की नौकरी कर रही थीं।

Supercar Blondie यानी Alex Hirschi की शादी निक हिरशी (Nik Hirschi) से हुई है, जो उनके मैनेजर और कैमरामैन दोनों ही हैं।  निक इससे पहले पेशे से बैंकर थे, लेकिन पत्‍नी की प्रतिभा को देखते हुए उन्‍होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वह अपनी पत्‍नी की कंटेट प्‍लानिंग में भरपूर मदद करते हैं।

2008 में आई थी दुबई Alex Hirschi ऑस्‍ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड की रहने वाली हैं।  लेकिन काम के सिलसिले में वह 2008 में United Arab Emirates आ गईं। यहां वह Dubai Eye 103.8 रेडियो स्‍टेशन में न्यूजरीडर का काम करने लगीं। इस दौरान उन्‍होंने रेडियो पर कई नामी गिरामी हस्तियों के इंटरव्‍यू किए।  2018 में उन्‍होंने रेडियो शो की नौकरी छोड़ दी।  इसके बाद वह फुल टाइम वीडियो क्रिएटर बन गईं।  कमाई में भी बनाया रिकॉर्ड रेडियो की नौकरी छोड़ने के बाद Alex Hirschi की जिंदगी ही बदल गई। GoCompare वेबसाइट के मुताबिक, 2020 में Alex Hirschi ने एक साल के अंदर स्‍पॉन्सर सोशल मीडिया पोस्‍ट से ही करीब 10 करोड़ रुपए कमाए।  साल 2021 तक उनकी कुल आय देखी जाए तो ये 1 अरब 26 करोड़ रुपए हो चुकी थी।

Alex Hirschi ने जब Automotive stories इंस्‍टाग्राम पर शेयर करनी शुरू की थी तो उनके 2015 में महज 300 फॉलोवर्स थे। अब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं दूसरे प्‍लेटफॉर्म पर भी उनके फॉलोवर्स बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ