spot_img

हजारीबाग में एक साथ पति-पत्नी की मौ’त, पसरा मातम…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग में गुरुवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही झटके में परिवार के दो सहारे छिन गये और पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान बासुदेव महतो (51) और उनकी पत्नी दुलीया देवी (48) के रूप में हुई है। दोनों धान की रोपाई की तैयारी के लिए खेत में बिचड़ा उखाड़ रहे थे। तभी मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बारिश के बीच तेज गर्जना हुई और बिजली सीधे खेत में गिर गई।

वज्रपात इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही पेलावल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बासुदेव और दुलीया मेहनतकश दंपती थे, जो अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक जताते हुये प्रशासन से आपदा राहत मद के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें :

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

एक बीयर की बोतल पर बवाल, फिर टां’गी-स’ब्बल से मा’र डाला…

Giridih : एक बोतल बीयर के पैसे को लेकर...

CNG स्टेशन पर जोरदार ध’माका, एक की मौ’त, पांच घायल…

Delhi : दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक...

गॉल में टीम इंडिया का ‘दस का दम’, श्रीलंका को 165 रन से रौंदा…

Kohramlive : भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को...

JSSC अभ्यर्थी बैरिकेडिंग लांघकर सचिवालय में घुसे… देखें वीडियो

Ranchi : JSSC CGL नियुक्ति रद्द के विरोध में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: