पटना : नेपाल सीमा से लगे बसबिट्टा गांव में SSB जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 339 के पास एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक बैग में रखे 22 खोपड़ी व 26 पैर की हड्डी मिली। तस्कर के मुताबिक इन हड्डियों को बांसुरी व बीन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यहां याद दिला दें कि बांसूरी बनाने के लिए गिद्ध की हड्डियों का निर्यात होता है। अवैध तरीके से इंसानी हड्डी की तस्करी की जा रही थी। SSB ने जब्त हड्डियों को मुजफ्फरपुर स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा।
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क प्रेमिका का हंगामा, फिर …
इसे भी पढ़ें :टाटानगर स्टेशन और चक्रधरपुर डिवीजन में इन ट्रेनों का शुरू होगा परिचालन, पढ़िए पूरी डिटेल











