Kohramlive : नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गजुरी के पास पृथ्वी हाईवे पर चलती यात्री बस अचानक त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के मुताबिक, बस पोखरा से काठमांडू आ रही थी। हादसा सुबह करीब 1:30 बजे हुआ, जब बस काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में नदी में गिर गई।
Nepal | At least 18 people lost their lives after a passenger bus plunged into a river in Dhading, Nepal. Recue operations are underway: Police
— ANI (@ANI) February 23, 2026
मौके से 17 शव बरामद किये गये हैं, जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री शामिल है। वहीं घायलों में जापान और नीदरलैंड की दो महिला नागरिक भी शामिल हैं। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती आशंका ओवरस्पीडिंग की जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






