Ranchi : नामकुम के रामपुर के पास रिंग रोड पर अरविंद मिल के सामने गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों लोग ट्रक में जा घुसे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ हादसे की वजह और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।