KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीविका क्षेत्र में कह रहे लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के समर्थन में आज इजाफा होगा, जिससे उनको लाभ होगा, लेकिन आज यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। आज आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिसके मिलने के लिए आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आप से धन उधार लिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने कुछ कर्ज को उतारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो बाहर के खानपान से परहेज रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आप कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं। आज एक साथ कई काम आपके हाथ में आ सकते हैं, जिससे आप अपने आप को असहज महसूस करेंगे। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आप किसी प्रयोजन की मदद से दूर होगी। विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने परिजनों से सलाह लेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन वह आपको लाभ ही देंगे, यदि आज आपने किसी से उधार लेने की सोची है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो आज मिलवा सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको लाभ अवश्य देगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको अपने किसी परिजन के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मित्र भी आपके शत्रु बने नजर आएंगे, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ आइडिया आया है, तो उसे आगे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अपने व्यवसाय की वृद्धि रोक सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज कोई ऐसी योजना बना सकते हैं, जिससे आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। परिवार व मित्रों से भी आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए आगे आएंगे, इस बात का आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपके परिवार में यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी थी, तो वह बढ़ सकती है, इसमें आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। राजनीति में आप के प्रतिद्वंद्वि भी आप से आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे आप सफलता की ओर बढ़ा रहे हैं। आज कोई नया कार्य करने के लिए समय निकालेंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। यदि आपका कोई कानुनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। अच्छे दिनों से आपका मन प्रफुल्लित होगा। आज आप धन से जुड़ी गतिविधियों में भी लगे रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित विभिन्न प्रकार के अनुभव आज आपको प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में किए कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो नुकसान होगा। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में आवेदन किया था, तो उसमें आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विस्तृत रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी व्यवसाय की योजनाओं से आपको लाभ होगा और आपका कार्य गति पकड़ेगा। आज आपके मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, इस सामाजिक कार्य में भी आज आपको पूछा जाएगा, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई निर्णय लेते हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो इसमें आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आज आप अपने घर गृहस्ती के उपयोग की वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप अपने कार्य में कौशल से अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में समरसता बनाए रखें। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। संतान आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। जीवनसथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके आपके अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा करा सकता है। आज खर्चों की अधिकता होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं, कुछ खर्चे आपके सामने आ जाएंगे, तो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही धन व्यय करना होगा। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण भी आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष परिणाम लेकर आएगा। कुछ शांत रह सकता है, जिसके कारण आप आज थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार में भी आपने वृद्धि के लिए जो प्रयास किए हैं, तो आज उसमे सफल हो सकते हैं, जिसके कारण आपको धन की हानि भी हो सकती है। आज धन के मामले में भी दिन थोड़ा तंग रहेगा। आपको आज भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति की चिंता भी सता सकती है। संतान के द्वारा किया गया अच्छा कार्य आज आपके यश को बढा देगा। आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त सफल रहेंगे।





मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

