spot_img

Horoscope 13 July 2021: 3 राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा मंगलवार का दिन, हो जाएं सावधान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने क्रोधी स्वभाव के कारण मामले को फिर से ताजा कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को कड़वी बातें सुननी पड सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक रहेगी। यदि ऐसा होता है, तो आपकी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सेहत नरम गरम रह सकती है क्योंकि आप पर मानसिक तनाव हावी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना दें, नही तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप कोई सरकारी व जमीन जायदाद संबंधित कार्य करने जा रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि आज यह सौदा आपको नुकसान दे सकता है। आज सुबह आपकी छोटी सी गलती के कारण घर वालों के साथ कोई विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को कोई रोग परेशान कर सकता है। आज आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और बाहर के खानपान से परहेज रखें।

Horoscope
Horoscope

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ से आश्चर्यचकित कर सकता है, लेकिन उसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। दोपहर के समय आज किसी मित्र के मिलने से आपका व्यवहार अन्य लोगों के लिए सहायक बनेगा, लेकिन सोच विचार कर निर्णय ले। किसी की बातों पर आज आपने विश्वास किया तो वह, तो आपको धोखा दे सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई अनबन चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।



Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों से आज उनके अधिकारी संतुष्ट नजर आएंगे, जिसके कारण उनकी वेतन वृद्धि भी कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। यदि आप किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उसमें कागजों की कमी आज आपके कार्य में रुकावट डाल सकती है, जिसके कारण आपको निराशा होगी। आज व्यापार में किसी डील के लटकने से आपका मन कुछ अशांत रह सकता है, लेकिन धन लाभ आशा के अनुरूप होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपको धैर्य से कार्य करने के लिए सहायक रहेगा। यदि आज आप किसी निर्णय को लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको धैर्य व संयम से लेना होगा, नहीं तो वह भविष्य में आप के लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। माता जी के साथ आज आपकी कुछ नोक झोंक हो सकती है, लेकिन यदि वह नाराज होती हैं, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपका पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रह सकता है। आज आपको अपने कारोबार में जोखिम बिल्कुल भी नहीं लेना है। यदि जोखिम लिया, तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको कहीं से राजकीय मदद भी प्राप्त हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने से आज आपको उसका लाभ मिलेगा, जिसके कारण आपको कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण भी लगाना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको भरपूर मात्रा में लाभ मिलता दिख रहा है। संतान के भविष्य से संबंधित आज आप कोई फैसला लेने के लिए आप अपने माता-पिता से सलाह लेंगे।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन आज आपका स्वभाव पल-पल में बदलेगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं। आज आपको अपनी सूझबूझ से ही कार्य करना होगा। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको अपने प्रिय जनों से प्रत्येक कार्य में समर्थन मिलता दिख रहा है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपके परिवार के सदस्य आपका भरपूर साथ देंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आपके मन में उत्साह रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को काम के समय आज कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारी वर्ग से आज आपकी अच्छी सांठगांठ बनेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद-विवाद से बचना होगा, नहीं तो कोई भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आप को आपके मान सम्मान में वृद्धि कराएगा, जिसके कारण आपके चेहरे पर एक आकर्षक तेज नजर आएगा और आपको अपने देश को बनाए रखना होगा, तभी आपके सभी कार्य सफल होते नजर आ रहे हैं। यदि आज आप किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, तो वह उसमें ना कामयाब रहेंगे। आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपकी सेहत कुछ कष्टदायक रह सकती है। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, नहीं तो वह आप के कष्टों में और वृद्धि कर सकता है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। यदि आज आप अपने व्यापार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, तो आपको उसके लाभ व हानि की समीक्षा अवश्य करनी होगी, नही तो वह आपके लिए हानि का सौदा हो सकता है। सायंकाल के समय यदि आज आपके पास पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको उससे बच कर रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। आज आप सांसारिक सुख व घर गृहस्ती के उपयोग के लिए कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया है,तो आज में उसमे जीत मिल सकती हैं। सायं काल का समय आज आप अपने किसी प्रियजन से मेल मिलाप करने में व्यतीत करेंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...