spot_img

Horoscope 12 July 2021: 3 राशियों का सोया हुआ भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। काम के समय मन कहीं और लगने के कारण आपको नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आपको अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। यदि आज आप कोई बड़ा काम हाथ में लेते हैं, तो वह आपको सफलता प्रदान करेगा। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा। आज आपके अच्छे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Horoscope
Horoscope

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ दौड़-धूप भरा रहेगा। आज आपको किसी कानूनी विवाद के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी वह समाप्त होगा। यदि आप उसे आगे के लिए टालेंगे, तो वह बढ़ता ही जाएगा। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन घर परिवार में आज आपको किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा। व्यवसाय में आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं का भी भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होने से आपको संतुष्टि होगी, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज कोई तनाव पनप सकता है। आज आपकी अपनी माता जी से कोई कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको बुरा नहीं मानना है क्योंकि बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज उनको कोई छोटा-मोटा रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो उनके खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। आज आप अपने दोहरे व्यवहार के कारण लोगों से मेल नहीं खाएंगे, जिसके कारण घर व नौकरी में लोगों को आपसे परेशानी हो सकती हैं और आपके कुछ मामले लटक सकते हैं, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको सोच विचार कर कार्य करना होगा। आज किसी पुराने कार्य को पूरा करने के लिए आपको किसी सहयोगी की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आपका वह कार्य पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Horoscope
Horoscope

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम मिल सकते है, जिसमें उनको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान के प्रति आज आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आपको यदि व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपको लाभ अवश्य देगी। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने लिए भी कोई धन खर्च करेंगे, जिसमें आप अपने लिए कुछ कपड़े, मोबाइल आदि खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से शाति प्रिय रहेगा। आज धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार करे और किसी की बातों में ना आए, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। जीवन साथी को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। यदि आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने समय के अनुसार ही कार्य करना होगा। यदि आज आप अपने पुराने कार्य को करने की सोचेंगे, तो आप के आज के कार्य लटक सकते हैं, लेकिन आपको धन लाभ के लिए अपने आज के कार्य को लटकाना नहीं होगा। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला भी सीखनी होगी। यदि आज आप का किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो वह भी आपको चुपचाप रहकर सुनना होगा, नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। यदि ऐसा हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह के बाद चल रही है, तो वह पूरी होगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आज आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन आपको उससे बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजना पर बातचीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना बढ़ेगी। धार्मिक अनुष्ठानों में आज आप सहयोग करेंगे। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपको मान सम्मान मिलने से महिला मित्र के सहयोग से आज पदोन्ती मिल सकती है, जिसके कारण आप उनकी आंखों का तारा बनेंगे। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज आपको अपने दैनिक कार्य को पुरा करने के दिनचर्या में अक्समात बदलाव लाना पड़ सकता है क्योंकि आपको आज संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके साथ पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जिनको आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए भी लेकर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप अपनी बुद्धि का विवेक से नई-नई खोज करेंगे, जिसके कारण आपका व्यवसाय चरम पर पहुंचेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि परिवार के सदस्यों में कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगा। भाई के विवाह की बात आज पूरी हो सकती है, जिससे परिवार मे माहौल खुशमय रहेगा, लेकिन नौकरी में आज आपकी पूर्व में की गई गलती से डर बना रहेगा। आज कोई नई योजना ना बनाएं धैर्य के समय व्यतीत करें।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार से संतुष्ट नहीं रहेंगे और आगे बढ़ेंगे, उसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके कार्य में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं वह भी आपको लाभ देगा आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है नौकरीपेशा जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। आज आपको कोई जोखिम भरा कार्य करना पड़े तो उसमें संतोष ना करें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...