Kohramlive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में केजरीवाल जैसा झूठा इंसान नहीं देखा। अभी महाकुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा ले तो झूठ बोलने के पाप कट जायेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों-गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा, सबके ठेके दे दिये। हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव मेंं झूठे वादे किये हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। इसमें गिग वर्कर्स और टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा, टेक्सटाइल वर्कर्स को 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और 15 हजार तक टूलकिट प्रोत्साहन, निर्माण कर्मियों को 10 हजार रुपये तक की टूलकिट, 3 लाख तक का लोन, 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा, युवाओं के लिये 50 हजार सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, मेट्रो में मुफ्त यात्रा के वास्ते सालाना 4 हजार रुपये का NCMC कार्ड, मीडियाकर्मी व वकीलों के लिये 10 लाख तक का जीवन बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा और महाभारत कॉरिडोर डेवलप करना, वहीं यमुना नदी की सफाई सहित अन्य बातों का जिक्र है।
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…







