spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

होली की घर वापसी हुई महंगी, टिकट का दाम जान माथा ठनक जायेगा…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : होली का त्योहार नजदीक आते ही घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के प्रवासी मजदूरों और पेशेवरों के लिये इस बार हवाई सफर जेब पर भारी पड़ रहा है। देश के बड़े शहरों से पटना आने वाली फ्लाइटों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना से भी अधिक हो गया है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। मुंबई से पटना की सीधी उड़ान का किराया 17 हजार रुपये के पार है। सामान्य दिनों में यही टिकट 7–8 हजार रुपये में मिल जाता है। दिल्ली से पटना का किराया 4–5 हजार से बढ़कर 12–13 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यात्रियों का कहना है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर परिवार के पास लौटना मजबूरी है, लेकिन बढ़े हुये किराये ने यात्रा बजट बिगाड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली IndiGo की फ्लाइट लगभग 15,497 रुपये में उपलब्ध है। यानी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का किराया कई घरेलू रूट्स से कम होने से सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। होली के कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग मजबूरी में फ्लाइट का रुख कर रहे हैं। भारतीय रेल ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन मांग के मुकाबले सीटें कम पड़ रही हैं। सरकार भी स्थिति को देखते हुये 200 होली स्पेशल बसें चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को राहत मिल सके। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि पीक सीजन डिमांड और सीमित सीटों के कारण एयरफेयर में उछाल स्वाभाविक है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: