Kohramlive : चीन में ह्यूमन मेटानिमो वायरस (hMPV) के तेजी से फैलाव की खबरों ने लोगों को डरा दिया है। भारत सरकार ने इस नये वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं भारत इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी निगरानी कर रहा है। सरकार नें अपील की है कि अफवाहों से बचे और सावधानियों पर फोकस करें। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के DGHS और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक ने बयान जारी कर मीडिया से कहा कि “hMPV वायरस सर्दियों के मौसम में फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है। यह मुख्य रूप से बुजुर्ग और छोटे बच्चों को प्रभावित करता है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सावधानी बरत कर इस वायरस से बचा जा सकता है।
hMPV वायरस से बचने के लिए बरतें हैं ये सावधानी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक पर रूमाल जरूर रखें।
- अपने हाथों को बार-बार धोयें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- भीड़-भाड़ वाली जगह पर जानें से बचें। वहीं, फ्लू से पीड़ित लोगों से दूरी बनायें।
- बुखार खांसी या छींक आने पर सार्वजनिक स्थान पर जाने से बचें।
- खूब पानी पीये और पौष्टिक भोजन करें।
- बीमार होने पर घर से बाहर नहीं जाये और दूसरों से संपर्क ना करें।
- भरपूर और पूरी नींद लेना जरूरी।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो




