spot_img

ऐतिहासिक जनादेश! PM मोदी ने दी बधाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। 18 महीनों तक चले सियासी संघर्ष के बाद हुये आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत दर्ज की है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है, जो बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा जनादेश माना जा रहा है।

PM मोदी का बड़ा संदेश

PM नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई देते हुये कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाती है। PM मोदी ने साफ संकेत दिया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए तारिक रहमान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनायें 

BNP की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान और उनकी पार्टी को बधाई दी। उन्होंने इसे बांग्लादेश की जनता का बड़ा जनादेश बताया।

क्या है सीटों का गणित?

बांग्लादेश की संसद, जिसे जातीय संसद कहा जाता है, उसमें कुल 300 सीटें हैं। इस बार 299 सीटों पर मतदान हुआ, क्योंकि शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव रद्द हो गया। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी होती हैं। इसके अलावा 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जो पार्टियों के प्रदर्शन के आधार पर बांटी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक जनादेश! PM मोदी ने दी बधाई

इसे भी पढ़ें : 12 आशियाने पर चला बुलडोजर, क्या बोली रानी कुमारी… जानें

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...