spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हेमंत कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड के विकास का वादा-पत्र बन गई। किसानों की खेतिहर उम्मीदों से लेकर खिलाड़ियों के सपनों तक, हर पन्ने में झारखंड की धड़कन लिखी गई। मांडर और चान्हो प्रखंडों के खेत अब सूखे की मार नहीं झेलेंगे। कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को ₹236.20 करोड़ की स्वीकृति मिली है। भूमिगत पाइपलाइन से हर खेत तक पानी पहुंचेगा, हरियाली लौटेगी, उम्मीदें फिर से खिल उठेंगी। घाटशिला उपचुनाव के संचालन हेतु आकस्मिक निधि से अग्रिम राशि मंजूर कर सरकार ने साफ संदेश दिया कि पारदर्शिता और लोकतंत्र की आबरू सबसे पहले। सरकारी उड़ान कार्यक्रम के लिये Bell-429 हेलीकॉप्टर सेवा को अगले छह महीनों तक बढ़ा दिया गया।

स्वास्थ्य और शिक्षा को नई उड़ानः “Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025” को मंजूरी दी गई, यानी अब स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और जवाबदेही का नया अध्याय शुरू होगा। राजकीय अभियंत्रण कॉलेजों और पॉलीटेक्निक संस्थानों के सेवानिवृत शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षा की स्वीकृति देकर सरकार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान की नई मिसाल पेश की।

खेलों में झारखंड की बेटियों का सम्मानः अंतरराष्ट्रीय हॉकी सितारें सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को राज्य आवास बोर्ड द्वारा निःशुल्क भूखंड मिला और सरकार ने उस पर स्टांप और निबंधन शुल्क माफ कर बेटियों के गौरव को नमन किया।

गरीबों के घरों में खुशियों की लौः  “डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास योजना” की सहयोग राशि अब ₹2 लाख कर दी गई। जिन झोपड़ियों में अब तक धुआं उठता था, वहां जल्द ही उजाला बसेगा।

सड़कों से जुड़ेगा समृद्ध झारखंडः  दुमका की दो प्रमुख सड़कों बरमसिया पीडब्ल्यूडी पथ से शहरघाटी तक (₹44.93 करोड़) और करमाटांड से भोगतानडीह मार्ग (₹35.81 करोड़) के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण को मंजूरी मिली। अब पहाड़ी रास्तों से भी विकास की नई राह निकलेगी।

न्याय और सेवा का संतुलनः  रिट याचिका W.P. (S) No. 6611/2018 में निर्णय देकर सरकार ने निचले कर्मचारियों के अधिकारों को सम्मान दिया। वहीं, “बहुद्देशीय कर्मी संवर्ग नियमावली, 2025” को स्वीकृति मिली। जिससे सरकारी सेवाओं में नई ऊर्जा आयेगी।

मानसून सत्र का समापनः  षष्ठम झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के सत्रावसान को स्वीकृति दी गई, बहसें थमी हैं, लेकिन विकास की बहार जारी है। हेमंत सरकार का यह मंत्र साफ है कि हर खेत में पानी, हर घर में रोशनी, हर चेहरे पर मुस्कान, यही झारखंड की पहचान।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...