कोहराम लाइव डेस्क : इजरायल में अगले हफ्ते होने वाले चुनाव के पहले वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू का कांस्य का बना एक न्यूड स्टैचू तेल अवीव शहर के हाबिमा स्क्वायर में पाया गया है। इसे उनके प्रोटेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। इसमें इजरायली पीएम स्क्वॉट्स की मुद्रा में बैठे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्टेच्यू पांच मीटर लंबे और छह टन वजनी है, जिस पर ‘इजरायली हीरो’ लिखा है। अब तक इस स्टैचू को बनाने वाले आर्टिस्ट के बारे में पता नहीं चल पाया है।

कौतूहल का विषय बना चारकोल ग्रे रंग का स्टेच्यू
चारकोल ग्रे रंग का ये स्टैचू कई लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। यहां पहुंचने वाले कई लोग इस स्टैचू को निहारते हुए देखे गए। गौरतलब है कि 23 मार्च को इजरायल में चुनाव हैं।

Read More :“कमांडेंट साहब करवाते हैं मालिश, अपने साथ कुकर्म भी करने को कहते हैं”…

पिछले साल भी विरोध में लगा था स्टेच्यू
गत वर्ष भी इजरायली प्रधानमंत्री के एक स्टैचू ने सुर्खियां बटोरी थी। आर्टिस्ट Itay Zalait ने जेरुसलेम में बेंजामिन का स्टैचू लगाया था। उन्होंने इस मूर्ति को इजरायल के प्रधानमंत्री के घर के सामने ही लगा दिया था। उस समय नेतान्यहू के घर के बाहर कई लोग उनकी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
Read More :देश के इस राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, CM ने सख्ती बरतने के दिए संकेत










