RANCHI : झारखंड में अभी तक जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन की खरीदारी नहीं होने पर शुक्रवार को हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस मामले पर कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा- ‘ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य नहीं है। जब पूरे राज्य में ओमिक्रॉन फैल जाएगा इसके बाद मशीन की खरीदारी होगी।’
ओमिक्रॉन का पता कैसे चलेगा
उन्होंने कहा कि जब लोग श्मशान तक पहुंचने लगेंगे तब सरकार जागेगी क्या सरकार को हर काम के लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार क्यों करती है। जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन नहीं है तो ओमिक्रॉन का पता कैसे चलेगा? आखिर किस आधार पर इलाज किया जाएगा। आखिर सरकार अब तक सोई क्यों है।
इस माह के अंत तक आ जाएगी मशीन
अदालत को बताया गया कि 29 दिसंबर को मशीन का ऑर्डर कर दिया गया है। मशीन के आने में 45 दिनों का समय लगता है, लेकिन इस माह के अंत तक मशीन आ जाएगी और स्थापित कर दी जाएगा। अभी सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे जा रहे हैं। वहां से एक भी सैंपल की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।
28 तक मांगी विस्तृत रिपोर्ट
एक साल से अदालत सरकार को सभी व्यवस्था करने को कह रही है, लेकिन कोर्ट के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। अदालत ने राज्य में पीएसए प्लांटों की स्थिति, रिम्स के जन औषधि केंद्र और अन्य इंतजामों पर 28 जनवरी तक सरकार और रिम्स से विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
Read More : Home isolation वाले मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी, हेल्थ डिपार्टमेंट बोला…
Read More : इटली से आए विमान में दूसरे दिन भी 150 यात्री मिले पॉजिटिव
Read More : मास्क के बिना घर से बाहर निकले तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल…
Read More : विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नयी गाइडलाइंस जारी…
Read More : Kashmera ने पार कर दीं सारी हदें, ये पहन शेयर कर दी बेडरूम फोटो
Read More : हेल्थ डिपार्टमेंट के ACS, मनरेगा आयुक्त और RMC कमिश्नर भी कोरोना पॉजिटिव
Read More : ‘हमें तो लगा था अब लौट नहीं पाएंगे, HEMANT सरकार की मदद से लौटे वापस’
Read More :बिहार विधानसभा में कोरोना ब्लास्ट, 30 कर्मीचारी संक्रमित
Read More :‘टिप टिप बरसा पानी’ : ऐसा नाचा ये शख्स …देखें वीडियो
Read More :प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही थी, अचानक पहुंचा पति और फिर…
Read More :बम के धमाकों से थर्राया भौरा का ठाकुर पट्टी
Read More :हाथ पर है राजू नाम का टैटू, शरीर पर कई जगह जख्म…
Read More :सचमुच, डॉक्टर धरती के भगवान…देखें वीडियो
Read More :खुद को जलाकर मिटा डाली लाडली, देखें वीडियो…








