spot_img
spot_img

यूपी में हाई अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के फैली खबर के बाद भारत में शिया समुदाय के लोग जगह-जगह इकट्ठा हुये, आंखों में नमी और दिलों में गुस्सा लिये। लखनऊ में तीन दिन के शोक का ऐलान हुआ। शहर के इमामबाड़ों और गलियों में दुकानों के शटर झुक गये, रविवार रात आठ बजे छोटा इमामबाड़ा में शोकसभा और उसके बाद कैंडल मार्च की तैयारी की गई, जहां हजारों लोग खामोशी से मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि देने वाले हैं। शिया धर्मगुरु काल्बे जावेद ने देशभर में एक साथ शोकसभाएं आयोजित करने की अपील की। उनकी अपील के बाद कई शहरों में मजलिस और मातमी जुलूस की तैयारियां तेज हो गईं। उधर उत्तर प्रदेश में माहौल को देखते हुये सख्ती बढ़ा दी गई। CM योगी आदित्यनाथ ने आपात बैठक बुलाकर सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। कश्मीर में भी शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आये। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाये और ईरान के समर्थन में मार्च निकाला। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शांति बनाये रखने की अपील करते हुये कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और केंद्र के विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। दिल्ली में स्थित Embassy of Iran, New Delhi ने अमेरिकी-इजरायली हमले की कड़ी निंदा करते हुये दुनिया से “खामोश न रहने” की अपील की है। वहीं Islamic Revolutionary Guard Corps ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देकर तनाव और बढ़ा दिया है। इन सबके बीच भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...

AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

Kohramlive : दुनिया आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  की रफ्तार...