spot_img
spot_img
spot_img

हीरो ऑन ड्यूटी, जब आवाज बने SDO…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की धूप तप रही थी, नारायणपुर के सूखे रास्तों पर मायूसी पसरी थी। अधूरी पेयजल योजनाएं, सूखे बोरिंग, और पानी की उम्मीद में टकटकी लगाये गांववाले। इसी सन्नाटे को चीरते हुये आये SDO संजय कुमार.. एक अफसर, जो सिर्फ कुर्सी पर नहीं बैठता, बल्कि जनता के बीच जाकर सच की धूल अपने माथे पर लगाता है। ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती ने जो सवाल उठाया था, उसे संजय कुमार ने दिल पर लिया। शनिवार की सुबह वे खुद नारायणपुर गांव पहुंचे, जहां पांच जगह बोरिंग तो कराये गये थे, गिट्टी-बालू भी पड़ी थी, लेकिन जलमीनार अब भी सपना बनी हुई थी। SDO ने खुद रस्सी के सहारे पानी के स्तर की जांच की, ना कोई दिखावा, ना कोई औपचारिकता। बस एक मिशन, “गांव को पानी देना है, वादा निभाना है। गांववालों ने जब हाथ जोड़कर पानी की पीड़ा सुनाई, तो संजय कुमार ने वहीं खड़े-खड़े अधिकारियों को आदेश दिया “दो दिन में पूरी रिपोर्ट दो। जो भी अधूरा काम है, उसे हर हाल में पूरा करना है।” SDO के तेवर को देख वहां मौजूद अधिकारी भी रेस हो गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…

UP : गंगा किनारे बसे आध्यात्मिक नगरी काशी में...

झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : कई दिनों से सूरज की तल्खी झेल...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...