हीरो कंपनी 20 हजार रोड साइड मैकेनिक्स को देगी इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रशिक्षण

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : रोड किनारे बैठकर वाहनों की रिपेयरिंग करने वाले मेकेनिक्स के लिए खुशखबरी। दुनिया की जानी-मानी दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन साल के दौरान सड़क किनारे बैठने वाले 20,000 मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को ठीक करने का प्रशिक्षण देगी। अगर सफर के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन में खराबी आ जाती है, तो फिर सर्विस सेंटर जाने की तत्‍काल जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं।

Read More : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

अब तक कंपनी ने लगाए 1,500 के करीब चार्जिंग स्टेशन

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इससे ग्राहकों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर भरोसा कायम करने में मदद मिलेगी। कंपनी पहले ही 4,000 मैकेनिक्स को प्रशिक्षण दे चुकी है। अब तक कंपनी ने 1,500 के करीब चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं।

Read More : 23 जवानों का हत्‍यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

देश में कंपनी के 600 डीलर और सब-डीलर

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने एक बातचीत में कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है। ऐसे में कंपनी विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है। देश में कंपनी के 600 डीलर और सब-डीलर हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0

7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

भारतीय ऑटो बाजार में मार्च का महीना जहां कई कंपनियों के लिए रिकॉर्ड लेकर आया, वहीं एक नाम Maruti Suzuki Ertiga फिर सबसे आगे

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

Redmi A7 Pro 5G अब भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट—स्क्रॉलिंग होगी

Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

शहर में बढ़ती सख्ती के बीच अब ट्रैफिक नियमों(Traffic Rules) को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

Hyundai Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस बार इंजन नहीं,