spot_img
spot_img

CM की कुर्सी संभालते ही रेस हुये हेमंत सोरेन, ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर CM हेमंत सोरेन तेजी से काम पर लग गये हैं। रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सीधे झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन पहुंचे। नये CM हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर अधिकारियों के द्वारा पहले से तैयारी की गयी थी। CM ने यहां आलाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। वहीं, कई योजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिये।

CM हेमंत सोरेन ने मीडिया को बताया कि 9 से 12 दिसंबर तक झारखंड विधानसभा का सत्र आहूत होगा। जिसमें सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिये स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। CM ने कहा कि झारखंड से अग्निवीर बनने वाले युवाओं के साथ किसी तरह की अनहोनी होने पर जो सहायता राज्य पुलिस को मिलती है, वही अग्निवीर को मिलेगी। केंद्र सरकार देश की रक्षा हेतू अग्निवीर कार्यक्रम चला रही है, लेकिन नौजवानों के भविष्य को लेकर कई सवाल हैं। CM ने कहा कि केंद्र सरकार से 1 लाख 36 हजार करोड़ की वसूली के लिए प्रदेश सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। झारखंड पिछड़ा राज्य है, यहां सामाजिक सुरक्षा बेहद जरूरी है। गरीबों को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने की सरकार की इच्छा है। वहीं, आय बढ़ाने के नये स्रोत खोजे जायेंगे। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खनन क्षेत्र की समीक्षा होगी, खनन क्षेत्र में दरें बढ़ायी जा सकती है, इस पर भी काम होगा।

CM ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिन अभ्यर्थियों की दुखद मौत हुई है, ऐसे नियुक्ति की समीक्षा होगी। वहीं, रिक्त भरे पदों को भरने के लिये 1 जनवरी से पहले परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित होगा। उन्होंने कहा कि असम के चाय बागान में वर्षों से बसे झारखंड के आदिवासियों की दशा का जानने के लिए सर्वदलीय सदस्य और अधिकारी असम जायेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...