Ranchi : झारखंड मंत्री परिषद में शपथ लेने वाले मंत्रियों में सबसे कम उम्र की 31 साल की शिल्पी नेहा तिर्की है। बेंगलुरू से ग्रेजुएट शिल्पी नौकरी छोड़कर राजनीतिक में आई। उन्होंने अपने पिता बंधु तिर्की की राजनीतिक विरासत को संभाला। वहीं सबसे उम्रदार 66 साल के मंत्री राधा कृष्ण किशोर हैं। इस बार मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व संथाल परगना को मिला है। आदिवासी बाहुल्य संथाल परगना से पांच मंत्री हैं। इसमें CM भी शामिल है। संथाल परगना से आने वाले झामुमो और कांग्रेस के दो-दो और राजद के एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। संथाल के साहेबगंज के बरहेट से हेमंत सोरेन (झामुमो), जामताड़ा से इरफान अंसारी (कांग्रेस), गोड्डा से संजय प्रसाद यादव (राजद), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और देवघर से हफीजुल हसन (झामुमो) को कैबिनेट में जगह मिली है। उत्तरी छोटानागपुर के गिरिडीह से सुदिव्य कुमार (झामुमो) और बोकारो से योगेंद्र प्रसाद (झामुमो), दक्षिण छोटानागपुर के लोहरदगा से चमरा लिंडा (झामुमो) और रांची से शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) को मंत्री बनाया गया है। कोल्हान से दो मंत्री रामदास सोरेन (झामुमो) और दीपक बरुआ (झामुमो) एवं पलामू के छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर को मंत्री बनाया गया है। हेमंत सोरेन चौथी बार CM बने। वह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे हैं।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बैंकिंग की तैयारी कर रही युवती चल बसी
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट में बने ये 11 मंत्री
इसे भी पढ़ें :एक साथ बुझ गया तीन घरों का चिराग
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर सुजीत के इशारे पर मा’री गई थी गो’लियां, क्या बोले SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






