spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दुर्गा पूजा में भारी वाहनों पर रोक, नई रूट प्लानिंग… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के ट्रैफिक SP ने दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर डिटेल गाइडलाइन जारी की है। इस वर्ष पूजा 22 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगी। मूर्ति विसर्जन 2 और 3 अक्टूबर को होगा। 27 सितंबर से 2/3 अक्टूबर तक सुबह 8.00 बजे से अगले दिन सुबह 4.00 बजे तक शहरी क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। भारी वाहनों को रोकने के लिये शहर के 12 मुख्य मार्गों पर ड्रॉप गेट लगाये जायेंगे।

मुख्य ड्रॉप गेट पॉइंट्स

लॉ यूनिवर्सिटी कांके, बोडेया रिंग रोड, बीआईटी रिंग रोड, खेलगांव-कोकर रोड, दुर्गा सोरेन चौक (कांटाटोली/मकचुन्द टोली मार्ग), रामपुर, खरसीदाग, ब्रीजफोर्ड स्कूल, सतरंजी स्कूल, बिरसा चौक, शहीद मैदान। 27 सितंबर से 2/3 अक्टूबर तक शाम 4.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक कई मुख्य सड़कों पर छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। कचहरी चौक → शहीद चौक → फिरायालाल चौक → सुजाता चौक : निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक नहीं चलेंगे। मेन रोड और न्यू मार्केट चौक → किशोरगंज चौक : शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक रूट

  • पिस्का मोड़ → न्यू मार्केट (रातु रोड) : मिनाक्षी सिनेमा → पहाड़ी मंदिर → किशोरगंज → हरमू चौक।
  • हरमू बाईपास → पिस्का मोड़ : बीजेपी कार्यालय → पीपर टोली → कटहल मोड़ → हेहल अंचल।
  • कांके रोड → कचहरी चौक : जाकिर हुसैन पार्क → रेडियम रोड → कचहरी।
  • लालपुर → कोकर : वन-वे, केवल लालपुर से कोकर की ओर।
  • हरमू रोड : अरगोड़ा धौक → कडरु → सुजाता चौक → मुण्डा चौक → कांटाटोली।
  • कांके रोड से जमशेदपुर/कांटाटोली : राम मंदिर → रणधीर वर्मा चौक → करमटोली → बुटी मोड़।

पार्किंग व्यवस्था

  • डोरंडा/सुजाता चौक से आने वाले वाहन सैनिक मार्केट और G.E.L. चर्च कम्प्लेक्स में पार्क कर सकेंगे।
  • अन्य पार्किंग पॉइंट्स का निर्धारण क्षेत्रवार किया गया है, जिन्हें मौके पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाइड किया जायेगा।

अहम निर्देश

  • आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 4.00 से 8.00 बजे तक ही शहर में प्रवेश कर सकेंगी।
  • सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा।
  • नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...