spot_img
spot_img

होली की बात पर हेड नर्स पत्नी को मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पटना के दानापुर स्थित पूर्वी गोला रोड पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात ने हर दिल को दहला दिया। यहां रहने वाले सोनू कुमार सिंह ने अपनी पत्नी चांदनी कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी। चांदनी शहर के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में हेड नर्स थी। पुलिस अनुसंधान से खुलासा हुआ है कि सोनू होली मनाने के लिये पत्नी को अपने गांव छपरा ले जाना चाहता था। चांदनी ने मना किया और यहीं से शुरू हुआ झगड़े में बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में सोनू ने पहले थप्पड़ मारा। चांदनी के कान से खून बहने लगा। इसके बाद उसने गला दबाया और सीने पर वार कर चांदनी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सोनू अपने दो साल के मासूम बेटे को छपरा स्थित घर छोड़ आया। फिर दानापुर लौटकर देर रात डायल 112 पर खुद फोन कर बोला, “मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है…”पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। मारी गई नर्स की बहन ब्यूटी का कहना है कि फरवरी 2023 में शादी के बाद से ही सोनू को ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी लत थी और वह करीब चार लाख रुपये हार चुका था। ये रकम भी चांदनी ने ही चुकाई थी। हाल ही में चांदनी ने एक जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि पैसों के लिये उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

Danapur-Crime-news

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार...

CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांग्रेस के...

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...