spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाभी से नफरत, हो गया खौफनाक कांड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी कलां गांव में एक ननद ने ही अपनी भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। रोज-रोज की टोका-टाकी से भरी नफरत ने ऐसा रूप लिया कि आरोपी ने पूरे परिवार को बेहोश कर मासूम को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 24 साल की संदेही गुनहगार ने माना अपनी भाभी फिरदौस की टोका-टाकी से बेहद नाराज रहती थी। भाभी ने ही उसकी शादी तय कराई थी और मोबाइल पर प्रेमी से बात करने से मना करती थी। इसी बात से खफा होकर वह पिछले एक महीने से परिवार को खत्म करने की साजिश रच रही थी। घटना की रात आरोपी ने चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को पिला दी। सभी के गहरी नींद में सोते ही उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
सबसे पहले उसने भाभी की लाडली बेटी इसरा (4) को उठाया और घर में रखे पानी के टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। इसके बाद उसने रसोई से चाकू उठाकर भाभी फिरदौस के पेट पर वार कर दिया। हमले से चीख निकलते ही फिरदौस बेहोश हो गई। हमले के समय फिरदौस के तीन अन्य बच्चे—शाद (10), आयशा (8) और नबिया (7) भी पास ही सो रहे थे। मां की चीख सुनकर वे उससे लिपट गये, जिससे चाकू की चपेट में आकर मामूली घायल हो गये।

खुद को बचाने के लिये रचा अपहरण का ड्रामा

वारदात के बाद आरोपी ने शोर मचाकर ‘बदमाशों’ के हमले और बच्ची के अपहरण की कहानी गढ़ दी। घायल फिरदौस को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। दो घंटे की तलाश के बाद घर में ही रखे पानी के टैंक से इसरा का शव बरामद हुआ, जिससे पूरी साजिश का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि माना गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। भाभी फिरदौस उसे रोकती थी और उसकी शादी तय करा दी थी। इसी बात से आरोपी के मन में भाभी और उसके परिवार के प्रति गहरी नफरत भर गई थी। सबसे ज्यादा प्यार मिलने के कारण मासूम इसरा ही आरोपी के निशाने पर आ गई। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो साजिश की परतें खुलती चली गईं। SSP संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने ही पूरे परिवार को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में फिरदौस के भाई गुलजार के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...