हादसा, आत्महत्या या हत्या? हर एंगल से जांच
मामला सामान्य दुर्घटना है, आत्महत्या है या फिर किसी ने गोली मारी है, पुलिस फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुये बिश्रामपुर SDPO चिरंजीवी मंडल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि गोली किस परिस्थिति में चली और उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था। इधर, अमरजीत की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। घर में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अमरजीत के पिता सीसीएल में नौकरी करते थे। अमरजीत खुद धनबाद में रहता था और हाल के दिनों में ही घर आया था।





