रांचीः राजधानी के छठ घाटों में महापर्व छठ की तैयारी पूरी हो गई है। सभी छठ घाट सजधज कर छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। छठ के लिए राजधानी में 60 से ज्यादा घाट तैयार किये गये हैं। छठ घाटों पर जगह लेने के लिए होड़ मची हुई है। सुबह से ही लोगों ने घाटों पर जगह लेने के लिए वहां अपना लिख दिया है। दोपहर से ही छठ घाट श्रद्धालुओं से गुलजार होने लगेंगे।















