spot_img

GST बदलाव झारखंड के विकास का वरदान : डॉ प्रदीप वर्मा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाजपा झारखंड के महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा, मोदी सरकार का GST सुधार केवल टैक्स व्यवस्था नहीं, बल्कि आर्थिक पारदर्शिता और जनता के विश्वास की नई गाथा है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण और रिटर्न प्रक्रिया आसान हुई। अब छोटा कारोबार बड़ी ताकत बनेगा। वहीं, छात्रों और अभिभावकों का आर्थिक बोझ घटेगा।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी ज्यादा सुलभ। कृषि उपकरणों पर GST में रियायत। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। डॉ वर्मा ने कहा कि स्टार्ट-अप और रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में नये उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

डॉ. वर्मा विपक्ष पर करारा वार करते हुये बोले, “कांग्रेस और उसकी सरकारों ने दशकों तक बोझिल कर व्यवस्था थोपकर व्यापारियों और जनता दोनों को परेशान किया। मोदी सरकार ने टैक्स को बोझ नहीं, बल्कि विकास का साधन बना दिया है।” डॉ. वर्मा ने कहा कि “GST सुधार आर्थिक क्रांति है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेगा और आत्मनिर्भर झारखंड की राह को मजबूत करेगा।”

spot_img

Related articles:

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...