spot_img
spot_img
spot_img

सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, सिपाही से दारोगा तक की बंपर वैकेंसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : सरकारी नौकरी (Government Jobs) की चाह रखने वाले को अपने सपने साकार करने का बेहतरीन मौका है। कई सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर वेकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर अपनी किस्मत अजमा सकते हैं। BTSC (बिहार तकनीकी सेवा आयोग) ने महिला स्वास्थ्यकर्मी ANM पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 06 अक्तूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट – pariksha.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1 हजार 275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यहां भी मिल रही नौकरी

DVC (दामोदर घाटी निगम) ने बीते साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु के 91 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ट्रेनी के पदों पर भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जायेगी। योग्य उम्मीदवार DVC की आधिकारिक साइट – dvc.gov.in पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है।

डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां  डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।

AIIMS में चांस

इसी तरह AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल में ग्रुप C गैर-संकाय पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।

ITBP में सिपाही बनें

ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। यह भर्ती ओपन रैली प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 08 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित स्थानों पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।

ग्रेजुएट अपरेंटिस की भर्ती शुरू

BEL (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 अक्तूबर तक है।

UP और MP में अप्रेंटिस की भर्ती शुरू

NCL (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की तरफ से UP और MP में ट्रेड (IT) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी… जानिए डिटेल्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...

झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार शाम जैसे-जैसे...