Khunti : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को खूंटी के ऐतिहासिक उलिहातु गांव में एक गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर गवर्नर संतोष कुमार गंगवार, CM हेमंत सोरेन और जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे। तीनों ने परंपरागत जनजातीय रीति-रिवाज़ों के साथ पूजा-अर्चना की और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने धरती आबा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उलिहातु में हुआ यह राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह झारखंड की आत्मा, अस्मिता और आदिवासी गौरव के प्रतीक बिरसा मुंडा को समर्पित रहा।





