spot_img
spot_img

3 महीने के अंदर 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि 25 साल से ज्यादा और 50 वर्ष से कम सभी माता-बहनों को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी। किसानों को 2 लाख रुपये तक का लोन माफ किया जायेगा। तीन महीने के अंदर 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी। नौकरी बांटने की प्रक्रिया तेज गति से शुरू है। वहीं, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में मिलेगी। CM ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दिव्यांग महिला और युवा समेत हर वर्ग और तबके के उत्थान, विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार हर व्यक्ति और परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य को नई दिशा और दशा देने का काम कर रही हैं। जंगल-झाड़, पठार और नदियों की तलहटी और रिमोट एरियाज में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंची है। “आपकी सरकार, आपके द्वार, आपका अधिकार,” कार्यक्रम फिर से शुरू होगा, ताकि लोगों को घर में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। CM चंपई सोरेन रविवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

CM चंपई सोरेन ने कहा कि कहा कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं। इसमें दो साल महामारी कोरोना से निपटने में लग गये। लेकिन, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने विकास का जो नया आयाम लिखा, वह इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। उनकी सरकार उसी राह पर चलकर राज्य को संवार रही है। CM चंपई सोरेन ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीच 68 करोड़ 96 लाख 67 हज़ार रुपये की परिसंपत्तियां बांटी। CM ने कहा कि राज्य के अंदर स्थित प्रतिष्ठानों और फैक्ट्री में 75% नौकरी स्थानीय को देने का कानून बनाया है। इस कानून का अनिवार्य रूप से पालन होगा। इसके लिये निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिक्षा का ऐसा दीया जलाएंगे, जो कभी बूझेगा नहीं। CM चंपई सोरेन ने कहा कि निजी स्कूलों की तर्ज पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तथा मॉडल स्कूल खोले गये हैं। छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन मिल रहा है। विदेशों में पढ़ाई के लिए भी सरकार पूरा खर्च वहन कर रही है। इसके अलावे भी कई ऐसी योजनाएं हैं, जो बच्चों के भविष्य को नई उड़ान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

मौके पर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...