kohramlive desk : Google अब Gmail के लिए नया डिजाइन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से इसकी घोषणा की जा चुकी है। रीडिजाइन Gmail कंपनी के Google Workspace के नए प्लान का हिस्सा है। नए डिजाइन के बाद Gmail यूजर्स को Google Chat, Meet और Space एक ही जगह पर मिलेंगे।
ग्राहकों को मिलेगा इंटीग्रेटेड व्यू
नए Gmail में यूजर्स को एक इटीग्रेटेड व्यू मिलेगा। रिडिजाइन जीमेल सभी यूजर्स को साल 2022 की दूसरी तिमाही में मिल जाएगा। यानी आपको Gmail का नया इंटरफेस इस साल जुलाई से पहले देखने को मिल सकता है। Google Workspace के मुताबिक, Workspace यूजर्स 8 फरवरी से नए डिजाइन को टेस्ट कर सकेंगे।
नए लेआउट में चार बटन
नए लेआउट में यूजर्स को चार बटन मिलेंगे, जिसकी मदद से वह Mail, Chat, Space और Meet में आसानी से स्विच कर सकेंगे। अभी यूजर्स को Gmail, Chat और Meet के लिए एक कंबाइंड लेआउट मिलता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स एक वक्त पर सिर्फ एक बटन का ही इनलार्ज व्यू देख सकेंगे।
इसी साल बन जाएगा परमानेंट फीचर
बता दें कि Workspace में होने वाले बदलाव का ऐलान पिछले साल सितंबर में किया गया था। इनमें से एक फीचर की मदद से यूजर्स बिना Google Meet के भी दूसरे Gmail यूजर्स ने वन-टू-वन कॉल्स कर सकते हैं। गूगल ने बताया कि जिन लोगों को Gmail का नया लेआउट नहीं मिल है, वह अप्रैल से इसमें शिफ्ट कर सकेंगे। गूगल की मानें तो परमानेंट चेंज से पहले Gmail यूजर्स को पुराने मोड में वापसी का मौका मिलेगा, लेकिन साल 2022 की दूसरी तिमाही के अंत तक इस फीचर को परमानेंट कर दिया जाएगा। यानी जल्द ही आप नए Gmail को एक्सपीरियंस कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्लू…






