spot_img

GOOGLE ने लॉन्च किया नया ऐप WiFiNanScan

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : Google ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर भी डिवाइसेज को आपस में कनेक्ट किया जा सकता है। यानी फोन में नेटवर्क नहीं होने पर भी WiFi से संबंधित सभी कार्य इस ऐप की सहायता से किए जाएंगे। 

गूगल ने कहा है कि ये ऐप Wifi Aware प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करते हुए बिना इंटरनेट कनेक्शन किसी भी रेस्टोरेंट में सीट बुकिंग और मूवी टिकट बुक कर सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में डेटा शेयर करने के लिए किया जा सकता है। 

गूगल ने इस ऐप को WifiNanScan के नाम से प्ले स्टोर पर लॉन्च कर दिया है। लेकिन अभी इसे डेवलपर्स, वेंडर्स और यूनिवर्सिटी के लिए रिसर्च, डेमोंस्ट्रेशन और टेस्टिंग टूल के तौर पर ही डिजाइन किया गया है, ताकि ऐप के जरिए वे एक्सपेरिमेंट कर सकें। इस ऐप से दो स्मार्टफोन के बीच की सटीक दूरी भी मापी जा सकती है। लेकिन ये तभी संभव है जब दोनों फोन 1 से 15 मीटर तक के दायरे में हों. इतना ही नहीं, इस ऐप की मदद से बिना नेटवर्क प्रिंटर पर डॉक्यूमेंट भी भेजे जा सकेंगे। 

ऐप एंड्रॉयड 8.0 और इसके ऊपर के OS वर्जन के सभी डिवाइस के साथ काम करता है और उनके बीच किसी भी प्रकार की कनेक्टिविटी के बिना एक-दूसरे को खोजने और सीधे कनेक्ट करने की सुविधा प्रदान करता है।  ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।