spot_img
spot_img
spot_img

Google ने जारी किया अलर्ट, करोड़ों Chrome यूजर्स खतरे में!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : अगर आप भी Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। आपकी छोटी सी लापरवाही आपको खतरे में डाल सकती है। Google Chrome काफी पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर (Popular Internet Browser)है। इसके दुनियाभर में अरबों यूजर्स हैं।  अब Google ने Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। एक नई कमी Google Chrome में पाई गई है। इस वजह से Google Chrome के 320 करोड़ यूजर्स खतरे में हैं!

जीरो-डे हाई थ्रेट लेवल हैक पाया गया है

Google Chrome में एक नया जीरो-डे हाई थ्रेट लेवल हैक पाया गया है। इसको लेकर नए Chrome ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है। गूगल ने चेतावनी दी है कि हैकर्स क्रोम की सिक्योरिटी को ब्रीच करके यूजर्स को टारगेट कर सकते थे।  हालांकि, कंपनी ने इसका फिक्स जारी कर दिया है। Chrome के सभी मेजर प्लेटफॉर्म्स जैसे Windows, macOS, Linux और Android के लिए ये खामी पाई गई।  क्रोम यूजर्स की सेफ्टी के लिए गूगल ने फिलहाल इस खतरे के बारे में डिटेल्स में जानकारी नहीं दी है। ये तीन हफ्ते में दूसरी बार है जब क्रोम के कंपोनेंट V8 को जीरो-डे हैक से ब्रीच किया गया है।

नया वर्जन जारी किया है 

इस खामी से निपटने के लिए Google ने नया Chrome (100.0.4896.127) वर्जन जारी किया है।  लेकिन, साथ में ये भी चेतावनी दी गई है कि ये अभी तुरंत सभी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है। यूजर्स अपडेट को मैनुअली चेक करने के लिए क्रोम के टॉप राइट पर थ्री-डॉट मेन्यू पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद आपको हेल्प सेक्शन में जाना होगा। फिर About Google Chrome पर टैप करें।  इतना करने के बाद अपने ब्राउजर को रिस्टार्ट कर दें।  इस साल मार्च में Google ने माना था कि क्रोम और दूसरे ब्राउजर पर होने वाले सक्सेसफुल जीरो-डे हैक तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें यूजर्स को बताया गया था कि ऑनलाइन सेफ रहने के लिए उन्हें प्रो-एक्टिव होना पड़ेगा। इसके अलावा ब्राउजर के अपडेट को भी समय-समय पर जरूर चेक करते रहे।

इसे भी पढ़ें : 14 महीने के यशस्वी ने कर डाला ये कारनामा, देखें…

इसे भी पढ़ें :Air India में 600 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :इस कंपनी से भूलकर भी नहीं खरीदें हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, IRDAI ने जारी किया Advisory

इसे भी पढ़ें :सिपाही के सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली और हो गया बड़का कांड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...