spot_img

भूसे के ढेर में 40 लाख का माल, कैसे धराया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू में गुप्त सूचना पर सतबरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हरियाणा नंबर के ट्रक (HR69D 3182) से भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। ट्रक से 5 अलग-अलग ब्रांड की 14,500 से अधिक बोतलें मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है। ट्रक चालक देवेंद्र कुमार और खलासी लाल चंद, दोनों राजस्थान निवासी, को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। सतबरवा थाना में उत्पाद अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में थानेदार विश्वनाथ राणा सहित 7 पुलिसकर्मी शामिल थे। SP के निर्देश पर की गई कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है। अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...