Gomia : एमएलए डॉक्टर लंबोदर महतो का धरना खत्म हो गया। वे बुधवार सुबह से एक दिवसीय धरना पर बैठे थे। कारण था प्रखंड के 553 पारा शिक्षकों का डाटा वेब पोर्टल पर अपलोड करने की मांग। विधायक ने कहा… इस संबंध में विभागीय सचिव और संबंधित अधिकारियों से कई बार बात हुई। मिला सिर्फ आश्वासन। पारा शिक्षकों की समस्या के समाधान के बाद इलाके में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर आवाज बुलंद करेंगे। धरना प्रदर्शन की खबर बेरमो एसडीओ अनंत कुमार और गोमिया बीडीओ तक पहुंची, तो पहुंच गये धरना खत्म करवाने। बीडीओ के लिखित आश्वासन पर 8 घंटे बाद विधायक ने धरना खत्म कर दिया। वहीं विधायक डॉ महतो ने कहा कि पारा शिक्षकों के मुद्दे पर दिए गए आश्वासन के पांच दिनों तक ठोस पहल नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान करने की पहल करेंगे।
ये थे मौजूद
मौके पर निवर्तमान प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, आजसू के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, इंदरनाथ महतो, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, प्रभु स्वर्णकार, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, पंचदेव महतो, नारायण महतो, राजकुमार यादव, रोहित यादव, चरका गोप, नवल सिंह, शरण राम विनोद यादव, सुधीर पांडे सहित खुर्शीद आलम, मनोज सिंह, उमेश कुमार महतो, रंगोली साहनी, उषा देवी, सारिका कुमारी, लीलावती देवी, शुभम यादव, संतोष राम, रामविलास रविदास, राजकुमार महतो, लक्ष्मण प्रसाद, राजेंद्र महतो, बलवीर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।












