spot_img

इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ज्योतिष के आकाश में इन दिनों भाग्य का दुर्लभ खेल चल रहा है। मकर राशि में ग्रहों का ऐसा महासंयोग बना है, जो सालों बाद देखने को मिलता है। यहां पहले से ही सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र विराजमान हैं। चार ग्रहों की इस युति से बना चतुर्ग्रही योग पहले ही शक्तिशाली माना जा रहा था, लेकिन अब 18 जनवरी की शाम 4 बजकर 40 मिनट पर चंद्रमा के प्रवेश ने इस योग को और खास बना दिया है। चंद्रमा के आते ही मकर राशि में पंचग्रही राजयोग बन गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अत्यंत शुभ, भाग्योदय कराने वाला और जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला योग बताया गया है। इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमकने वाली है।

कर्क राशि: तरक्की, सहयोग और खुशखबरी मिल सकती है। कर्क राशि वालों के लिये यह समय सोने पर सुहागा साबित होगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिशें सफल होंगी। नये लोगों से जुड़ाव बनेगा और चारों ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और सुख प्राप्त होगा। करियर और कारोबार में की गई मेहनत अब रंग लायेगी। व्यापारियों के लिये समय बेहद अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि: प्यार, पैसा और परिवार सब साथ मिलेगा। इस राशि वालों की लव लाइफ गुलजार रहेगी। निवेश से लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से मन को सुकून मिलेगा। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बितायेंगे। बाजार में आई तेजी का फायदा उठाने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिये यह समय बेहद शुभ साबित होगा।

मकर राशि: राजयोग का सबसे बड़ा लाभ। छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी। किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर को लेकर चल रही चिंतायें दूर होंगी। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आय के नये स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में बेहतर अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा का योग है।

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सटीकता और संपूर्णता की जिम्मेदारी Kohramlive.com की नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...