spot_img

Golden Bridge: विशाल हाथों पर टिका है दुनिया का यह अनोखा ब्रिज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: आपको यह सुन कर काफी हैरानी हो रही होगी मगर यह बात सच है कि एक ऐसा ब्रिज हैं जिसे भगवान ने खुद अपने हाथों में थाम रखा है। यह ब्रिज वियतनाम में है और इस ब्रिज को ‘गोल्‍डन ब्रिज ऑन गॉड हैंड्स ’ के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर आजकल इस ब्रिज की तस्‍वीरें बहुत वायरल हो रही हैं और इस ब्रिज की बनावट को देख कर सभी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

ब्रिज की खासियत 

वियतनाम में बने इस ब्रिज की खासियत है कि यह दो विशाल हाथों पर टिका हुआ है। समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर बने इस पुल को बेहद अनोखे ढंग से बनाया गया है। यह पुल दो हाथों पर टिका है और इन हाथों को ‘हैंड्स ऑफ गॉड’ कहा गया है। इने बेहद अलग तकनीक से बनाया गया है। अगर इसे कहा जाए कि यह तकनीक और कारीगरी का बेहतरीन नमूना है तो यह गलत न होगा।

खूबसूरत नजरे 

वियतनाम एक बेहद खूबसूरत देश है और जब से यह ब्रिज बना है तब से इस देश की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। इस ब्रिज को देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं और ब्रिज पर चढ़ कर हरे भरे पहाड़ों को देख कर खूब तस्‍वीरें खिंचवाते हैं। वैसे तो दुनिया में कई ऐसे ब्रिज हैं जो बेहद खूबसूतर हैं मगर इस ब्रिज की अनोखी बनावट लोंगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। दरअसल यह ब्रिज 150 मीटर लंबा है और इस ब्रिज को बस दो हाथों में टिकाया गया है। बेसट बात यह है कि यह हाथ बेहद बड़े हैं और इसी लिए इन्‍हें भगवान के हाथ कहा गया है। गोल्‍डन कलर के इस ब्रिज को मिट्टी के रंग के दो हाथों पर टिकाया गया है।


1 साल मे बना ‘गोल्‍डन ब्रिज’

आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि यह ब्रिज केवल 1 साल में बनकर तैयार हो गया। इस ब्रिज का उद्घाटन जून 2018 में हुआ है। इतने कम वक्‍त में इतना खूबसूरत ब्रिज तैयार करने वाला देश वियतनाम दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने ब्रिज का इतने कम समय निर्माण किया है। इस ब्रिज को खूबसूरत लोकेशन पर तो बनाया ही गया है साथ ही इस ब्रिज की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल भी लगाए गए हैं। यह ब्रिज चारो तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस ब्रिज को टीए लैंडस्कैप आर्किटेक्चर ने बनाया है। कंपनी के डिजाइन प्रिंसिपल वु वीट एन ने कहा- ये ब्रिज दो हाथों पर टिका हुआ है। इस हाथ को ‘भगवान का विशाल हाथ’ कहा जा रहा है।


इसे भी पढ़ें :Smiley Face :जानिए कौन है ‘स्माइली’ के जनक और इसके बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी

इसे भी पढ़ें : कोरोना की वैक्सीन लगवाने वालों की लगेगी लॉटरी, इस देश में जीतने पर मिलेंगे करोड़ों रुपये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...