spot_img

कोरोना की वैक्सीन लगवाने वालों की लगेगी लॉटरी, इस देश में जीतने पर मिलेंगे करोड़ों रुपये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्तर प्रदेश के एक गांव में वैक्सीन लगाने के लिए जैसे ही मेडिकल टीम पहुंची, तो वहां के सभी लोग नदी में कूद गए। हालांकि, दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां वैक्सीन लगवाने पर लॉटरी लग रही है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है। लेकिन त्रासदी भरे हालात के बावजूद भी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं।

कोरोना की वैक्सीन को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अमेरिका के ओहियो में लॉटरी सिस्टम के जरिए ईनाम देने का ऐलान किया गया है। ये स्कीम ओहियो के गवर्नर माइक डेविन के द्वारा लांच किया गया है। ओहियो में जो भी टीका लगवाएगा, वो इस लॉटरी में भाग ले सकता है।

‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी जीतने वाले सभी लोगों को 10 लाख डॉलर (करीब 7.2 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। माइक डेविन ने बताया कि करीब 27 लाख लोगों ने पहले हफ्ते की लॉटरी के लिए आवेदन कर दिया है। बता दें कि लॉटरी में शामिल होने के लिए दो कैटेगरी बनाई गई है। पहली कैटेगरी में ओहियो के मूल निवासी और 18 साल से अधिक उम्र वाले वयस्क आएंगे, जबकि 12 से 17 साल के युवाओं के लिए अलग लॉटरी सिस्टम रखा गया है।



दूसरी कैटेगरी में विजेता के लिए कोई कैश प्राइज नहीं है। इसमें 12 से 17 साल के युवाओं को चार साल की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इन सभी लॉटरी योजनाओं का पैसा और खर्च ओहियो प्रशासन कोविड फंड में से करेगा।

बता दें कि कोरोना वैक्सीन की लॉटरी स्कीम अमेरिका में चर्चा का विषय बानी हुई है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपने एक लेख में इसे आकर्षित करने वाला विचार बताया। बता दें कि अमेरिका ने मास्क से मुक्ति का ऐलान कर दिया है। अमेरिका में ये रियायत इसलिए मिली है, क्योंकि उसने अपने 60 फीसदी आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज दे दी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...