- महुआडांड़ : एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बैल चरा रहे कुछ बच्चों ने युवती के शव को देखा। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महुआडांड़ थाना और बारेसाढ थाना को शव की सूचना दी। मौके पर पहुंचे बारेसाढ थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
युवती का शव नग्न अवस्था में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चेतमा में महुआडांड़- डाल्टनगंज मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर एक तालाब के पास गड्ढे में मिली। शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने शव की पहचान नहीं की। शव 3- 4 दिन पुराना लग रहा था। चेहरे पर कीड़े लग चुके थे और दुर्गंध भी आ रही थी। शव की अवस्था को देखकर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।












