- दो दिन से लापता थे सगे भाई
- विरोध में परिजनों ने सड़क जाम की
गिरिडीह : Giridih जिले के राजधनवार में सुबह-सुबह दो बच्चों का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चे दो दिन पहले से ही लापता थे। दोनों सगे भाई थे। शव मिलने की सूचना पर कुएं के पास काफी संख्या में बच्चे के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
कुआं बच्चों के घर से पास ही था
जिस कुएं में दोनों सगे भाइयों का शव मिला है, वह उनके घर से करीब 500 मीटर ही दूर था। शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई गई है
वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने का कहना है कि दोनों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया है। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सरिया-खोरीमहुआ मेन रोड केंदुआ के पास जाम कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)
Giridih के इस गांव में शोक का माहौल
दोनों भाई की पहचान केंदुआ टोला के टेकलाल साव के पुत्र पवन साव (9) और पीयूष कुमार (7) के रूप में की गई। दोनों की लापता होने की सूचना पर बुधवार चार नवंबर को Giridih एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ नवीन कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे।
बच्चे के पिता टेकलाल साव ने बताया कि मंगलवार दोपहर बच्चों की मां शौचालय साफ कर रही थी। इसी बीच बच्चों ने मां से शौच जाने की बात कही। इसके बाद दोनों बच्चे घर से निकले और वापस नहीं लौटे। गांव में शोक का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो…झाड़ी में फिर मिली बच्ची












