Kohramlive : भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में रनों के साथ रिकॉर्ड्स की भी जमकर बारिश हुई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में गिल ने महज 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। गिल ने अपनी तूफानी पारी में 24 चौके और 7 छक्के लगाये। इसके साथ ही उन्होंने वनडे करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा कर लिया है। गुवाहाटी में गिल का बल्ला पूरी तरह गरजता नजर आया। शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुये उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।





