Kohramlive : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में गिल ने 129 गेंदों में शतक ठोक कर ना सिर्फ मैच में भारत की पकड़ मजबूत की, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपनी जगह पक्की कर ली। गिल ने पहली पारी में दोहरे शतक में 269 रन बनाये। वहीं दूसरी पारी में शतक जड़ कमालकर दिया। गिल और जडेजा के बीच 60+ रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया की स्थिति और मजबूत कर दी। इसी के साथ गिल ने 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। वे भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गये हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट में पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी में शतक लगाया। उनसे पहले ये करिश्मा सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। तब गावस्कर ने उस मैच में 124 & 220 रन बनाये थे। गिल दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गये। गावस्कर के बाद कोहली ने 2014 आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह काम किया था।
रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों
Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...
हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड
Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...
भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...
सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...







