spot_img
spot_img
spot_img

रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट में दें ये बेहतरीन गैजेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : हर साल की तरह इस बार भी आपने रक्षाबंंधन पे अपनी बहन को गिफ्ट करने के लिए कोई प्लानिंग की ही होगी। किसी ने ज्वेलरी देने की प्लानिंंग की होगी तो किसी ने ड्रेस की। कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने गैजेट या किसी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को अपनी बहन को रक्षाबंधन गिफ्ट के तौर पर देने की प्लानिंग की होगी। गैजेट्स गिफ्ट की लिस्ट में स्मार्टफोन  पहले नंबर पर होता है, हालांकि इसके अलावा भी कई तरह के गिफ्ट होते हैं।

रक्षाबंधन : गैजेट्स गिफ्ट आइडिया के बारे में बताते हैं…

 रक्षाबंधन : स्मार्टवॉच

स्मार्टवॉच आजकल ट्रेंडिंग में है। बाजार में हर कीमत रेंज में सभी एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। आप अपनी बहन को एक अच्छी स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप स्मार्टवॉच की प्लानिंग कर रहे हैं तो Amazfit Bip U, Amazfit Bip U Pro, Noise ColorFit Ultra, Realme Watch S, Crossbeats Orbit Sport, DIZO Watch और Redmi Watch GPS में से किसी को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन स्मार्टवॉच में आपको ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के अलावा कई तरह के स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इन सभी स्मार्टवॉच की कीमत 5,000 रुपये से कम है।

वायरलेस ईयरफोन

आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके बाद स्मार्टफोन होगा और कोई ईयरफोन या ईयरबड्स नहीं होगा। पहले ईयरबड्स महंगे आते थे लेकिन अब 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आपको वायरलेस नेकबैंड और ईयरबड्स मिल जाएंगे। अपनी ईयरफोन गिफ्टिंग लिस्ट में आप ZOOOK Rocker Twins, AIWA ESBT 401, DIZO GoPods D, DIZO Wireless, Lava ProBuds, Ptron Bassbuds Ultima, OMEN Dyad Earbuds, boAt Rockerz 330, Mivi Collar Flashजैसे ईयरबड्स और नेकबैंड को शामिल कर सकते हैं। इन सभी की कीमत 4,000 रुपये से कम है।

स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन बाजार इस वक्त सबसे हॉट हो गया है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रत्येक सप्ताह कोई ना कोई स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है। अब तो 5जी फोन भी देश में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिकने लगा है, हालांकि अच्छे फोन 20 हजार रुपये से अधिक की रेंज में ही मौजूद हैं। इस रेंज में आप Vivo V21 5G, Vivo X60, Reno6 Pro 5G, Reno6 5G, oneplus nord 2 5g, MI 11X 5G, MI 11 LITE, iQoo Z3 5G जैसे स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं।

वाई-फाई हॉटस्पॉट

आजकल कई लोग घर से काम कर रहे हैं। हो सकता है कि आपकी बहन भी घर से काम कर रही हों, ऐसे में आप उन्हें एयरटेल या जियो का वाई-फाई डोंगल या वाई-पाई हॉटस्पॉट गिफ्ट कर सकते हैं। हॉटस्पॉट डिवाइस आपको अधिकतम 3,000 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे।

Read more:इस लड़की की जान खतरे में है… देखें वीडियो

Read more:1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे स्‍मार्टफोन, सरकारी कर्मचारी पाएंगे 28% DA

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।