spot_img

घाटशिला उपचुनाव 2025 : हर बूथ बनेगा मॉडल बूथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ghatshila : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि “घाटशिला उपचुनाव में हर बूथ मॉडल बूथ के रूप में कार्य करेगा। मतदाताओं की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है।” उन्होंने घाटशिला अनुमंडल सभागार में 45–घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।रवि कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप और व्हीलचेयर जैसी Assured Minimum Facilities हर हाल में उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में “Zero Error” नीति अपनाते हुये भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा–निर्देशों और एसओपी का अक्षरशः पालन हो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की उम्र 85 वर्ष से अधिक है या जो दिव्यांग हैं, वे ECI Net के ‘सक्षम ऐप’ या अपने BLO के माध्यम से घर से मतदान की इच्छा जता सकते हैं। जो मतदाता केंद्र तक आना चाहते हैं, उनके लिये वाहन, व्हीलचेयर, स्वयंसेवक और रैंप की सुविधा सुनिश्चित की जायेगी।

सोशल मीडिया पर आचार संहिता का सख्त पालन

रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें ‘क्या करें–क्या न करें’ की स्पष्ट जानकारी दें।” उन्होंने बताया कि इस बार EVM पर लगने वाले मतपत्र में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें, नाम और क्रमांक बड़े अक्षरों में अंकित होंगे। यह बदलाव मतदाताओं की सुविधा के लिये किया गया है।

स्वीप कार्यक्रम से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि “स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को शिक्षित और प्रेरित करना है।”
कम मतदान वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा के सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्टों की निगरानी बढ़ाई जाये। अवैध मादक पदार्थों, संदिग्ध नकदी लेनदेन और अपराध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। बैठक में IG ऑपरेशन माइकल राज, DC कर्ण सत्यार्थी, DIG धनंजय कुमार, कोल्हान के DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, SSP पीयूष पांडेय, रूरल SP ऋषभ गर्ग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार व देवदास दत्ता सहित निर्वाचन और जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...