kohramlive desk : लोगों को वैक्सीन लगवाने की प्रेरणा देने के लिए सरकार ने अच्छी पहल की है। केंद्र सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई कि है कि यदि कोई वैक्सीन लेकर उसकी तस्वीर शेयर करता है, तो उसे 5 हजार रुपये का इनाम मिल सकता है। आपको अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य की फोटो शेयर करनी है और आप कैश प्राइज़ जीत सकते हैं।
Read More :जांच के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान नहीं करें अधिकारी : मिथिलेश ठाकुर
इसके लिए आसान हैं नियम
आपको आधिकारिक वेबसाइट www.mygov.in पर जाना होगा और अपनी एक वैक्सीन लेते हुए तस्वीर शेयर करनी है। तस्वीर के साथ आपको एक टैगलाइन भी लिखनी है। ये टैगलाइन कैची होनी चाहिए और इसी से आपके इनाम जीतने के मौके बढ़ेंगे।
Recently took the #COVIDVaccine? Here’s your chance to inspire millions to get #vaccinated too! Share your vaccination picture with an interesting tagline & stand a chance to win ₹5,000! Visit: https://t.co/rD28chyxrV @PMOIndia @MoHFW_India @PIB_India @MIB_India pic.twitter.com/DHoB3PKCwn
— MyGovIndia (@mygovindia) May 19, 2021
Read More : BREAKING : सीसीएल कर्मी ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची और…
लोग शेयर कर रहे ऐसी टैगलाइन
मनोज कुमार ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा –

- गलतफहमी दूर करो
कोरोना से फाइट करो
देश की वैक्सीन पर विश्वास करो
कोरोना को राजनीति से दूर करो
आप सभी वैक्सीन जरूर लगाएं।
Read More :गिरीडीह में साले की शादी में जा रहे बीएसफ जवान की रोड एक्सीडेंट में मौत, बेटे की हालत गंभीर
शाश्वत राज ने लिखा है –

- वैक्सीन पर भरोसा दिखाना है,
हम सब को मिलकर कोरोना को भगाना है।
इनाम जीतने वाले राजा कुनाल ने टैगलाइन दी-
जन-जन ने यह ठाना है, कोरोना को हराना है, वैक्सीन जरूरी लगाना है।












