spot_img

गढ़वा DC एक्शन में, रेबीज पर वार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में डॉग बाइट के बढ़ते मामलों, रेबीज उन्मूलन और पशु कल्याण को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। समाहरणालय में आयोजित हाई लेवल मीटिंग में DC दिनेश यादव ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किये। DC ने दो टूक कहा कि जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में एंटी-रैबीज वैक्सीन उपलब्ध रहे। टीकाकरण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लक्ष्य साफ है कि रैबीज को जड़ से खत्म करना है।DC ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये।

पशु क्रूरता पर जीरो टॉलरेंस

पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम-2005 के प्रावधानों की जानकारी सभी मुखिया, थानेदार और अधिकारियों को दी गई। अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया। गढ़वा शहर के उन इलाकों को चिन्हित किया गया जहां मांस-मछली की बिक्री होती है। DC दिनेश यादव ने मानव संक्रमण से बचाव की पुख्ता व्यवस्था, अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण, स्वच्छता में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिये। सभी निर्देशों और योजनाओं की त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। प्रगति नहीं दिखी तो जवाबदेही तय की जायेगी। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर BDO, CO और थानेदार सीधे जिम्मेदार होंगे। उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक छात्रों के जरिये जन-जन तक संदेश देंगे, वहीं,  JSLPS की दीदियों को गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरिश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...