Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत आरापगार पांडेयबारा में शुक्रवार की रात गणपति पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के रंग में डूबा रहा। पूरे गांव का वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव स्वयं पूजा पंडाल पहुंचे और भगवान गणेश की आराधना की। उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन उदय राणा और पांडेयबारा मुखिया रेखा देवी ने फीता काटकर किया। मंच पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूरे आयोजन की जिम्मेदारी गणपति युवा क्लब, आरापगार पांडेयबारा ने निभाई। अध्यक्ष प्रवीण भारती, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार साव, उपकोषाध्यक्ष अभय कांत यादव, सचिव राजू गुप्ता, उपसचिव विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी विक्की प्रजापति और उप-मीडिया प्रभारी सागर शर्मा की सक्रियता से आयोजन सफल रहा। संरक्षक मंडल में डॉ. बी.के. यादव, चिटू गुप्ता, रोमियो राणा, चंदन यादव, भोला राणा, पंकज राणा, मनोज चंद्रवंशी, परमेश्वर साव, अशोक प्रजापति, बासुदेव साव, अशोक सिंह, बैजनाथ ठाकुर, रामप्रवेश साव, संदीप राणा समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालु गणपति की झांकी देखने उमड़ पड़े।








