रांची : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खासमखास झारखंड एटीएस के हत्थे चढ़ गया। उसका नाम संदीप प्रसाद है। वह अविनाश उर्फ विनोद उर्फ आशीष उर्फ प्रमोद के नाम से भी जाना जाता है। एटीएस की टीम ने उसे रातू के चटकपुर स्थित उसके घर से दबोचा। घर की तलाशी ली गई तो 32 लाख 8 हजार 300 रुपये कैश मिले। ये लेवी और रंगदारी में वसूले गये पैसे थे। साथ ही वसूली संबंधित कई कागजात, 5 मोबाइल फोन, एक राउटर और दो एटीएम कार्ड मिले हैं। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि कि संदीप पिछले 12-13 सालों से गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और अमन साहू गिरोह के लिए काम कर रहा है। वह गिरोह की रंगदारी और वसूली का हिसाब किताब रखता है। साथ ही इन पैसों को हवाला और अगल-अगल बैंक खातों के जरिये अमन श्रीवास्तव और उसके गिरोह के सदस्यों तक भेजने का काम करता। ATS को दिये अपने बयान में संदीप ने कई खुलासे किये हैं। उसने गिरोह के कई सदस्यों के नाम, रंगदारी के स्रोत और पैसों के बंटवारे से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी एटीएस को दे दी है। मिले इनपुट के आधार पर एटीएस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हाल के दिनों में एटीएस ने अमन श्रीवास्तव गिरोह के कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उनसे मिले इनपुट के आधार पर संदीप के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद एटीएस ने संदीप को उसके घर से 4 फरवरी को दबोच लिया।
यहां याद दिला दें कि सूबे के डीजीपी नीरज सिन्हा अपराध और अपराधियों को लेकर सख्त हैं। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को सख्त निर्देश दिया है कि अपराध की समीक्षा कर अपराधियों पर लगाम लगाएं। संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उनकी लिस्ट तैयार कर गतिविधियों पर नजर रखें।
इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें : जम्मू से लेकर दिल्ली तक कांपी धरती, घरों से भागे लोग, किया…
इसे भी पढ़ें :सात फेरों से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर…
इसे भी पढ़ें : Anusha Dandekar ने स्वीमिंग पूल में लगा दी ‘आग’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राहुल पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, गाया ‘श्रीवल्ली’ गाना, दिव्यांका और राखी सावंत ने कहा…
इसे भी पढ़ें : …और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video






