Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से सटे नामकुम के करकट्टा गांव में हुई एक शर्मनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पहले भरोसे और दोस्ती के नाम पर पार्टी में बुलाया गया और फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। खबर है कि करकट्टा गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। यह वारदात बीते 31 मार्च की बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी-सहमी रही, कई दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा, बाद में हिम्मत जुटाकर सबकुछ अपनी मां को बताई। बीते 16 अप्रैल को नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये इस कांड में शामिल चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया। सभी आरोपी भी नाबालिग हैं। इसमें दो करकट्टा और दो पलांडू के रहने वाले हैं। सभी को बाल सुधार गृह भेजा गया।















